भभुआ, फरवरी 5 -- पुलिस ने अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर न्यायालय में किया पेश आरोपितों के खिलाफ चांद थाने में दर्ज कराई गई है एफआईआर (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो सहोदर भाइयों सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में चांद थाना क्षेत्र के गेहुंआ गांव निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र 35 वर्षीय उपेंद्र सिंह, विनोद सिंह के पुत्र 19 वर्षीय संदीप सिंह, गणेश राम के पुत्र 65 वर्षीय रामवचन राम व 40 वर्षीय महेंद्र राम, रामवचन राम के पुत्रों 32 वर्षीय रमेश राम व 19 वर्षीय दिनेश राम तथा महेंद्र राम के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश राम शामिल हैं। इनकी गिरफ्तार छापेमारी के दौरान हुई है। चांद थाने की पुलिस ने उक्त आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि उनके खिलाफ थाने ...