मोतिहारी, जुलाई 4 -- तुरकौलिया। अलग अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सेमरा बेलवतिया का जावेद आलम, जबकि दूसरा आरोपी जयसिंहपुर दुर्गा चौक का दिनेश साह है। दोनों पर इसी वर्ष केस दर्ज हुआ था। केस होने के बाद से ही वे फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...