सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- बाजपट्टी। पुलिस ने थाना में दर्ज हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में फरार आरोपी महमदपुर निवासी अशोक सदा को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार किया था। वहीं कोर्ट से निर्गत एसटी नम्बर में भी वारंटी है। कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, पीएसआई जेपी यादव थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...