समस्तीपुर, नवम्बर 26 -- समस्तीपुर। मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में विक्रमपुर बांदे निवासी लखीन्द्र महतो के पुत्र रोहित कुमार उर्फ रोहित महतो को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 109/3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने पूछताछ पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...