मोतिहारी, फरवरी 21 -- कल्याणपुर। हत्या के प्रयास के अभियुक्त भभीखन महतो को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लाया। वह एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोपित है। यह सिसवा सोव पंचायत की घटना है। एक्साइज एक्ट के अभियुक्त आकाश कुमार को पुलिस ने एक लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...