गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद। अटौर गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद में चाचा पर धारदार हथियार से हमला करने वाले युवक के खिलाफ नंदग्राम पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी से फरार है। अटौर गांव में रहने वाले लोकेंद्र सिंह का कहना है कि दस दिसंबर की सुबह उनके बड़े भाई बालकिशन और उनके बेटे मोहित के बीच जमीन अपने नाम कराने को लेकर कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ा तो मोहित ने अपने पिता बालकिशन का गिरेबान पकड़ लिया। शोर सुनकर पास में मौजूद उनके दूसरे भाई जोगेंद्र सिंह बीच-बचाव के लिए पहुंचे। आरोप है कि मोहित ने मारपीट करते हुए उन्हें जमीन पर गिरा दिया। लोकेंद्र सिंह के मुताबिक थोड़ी देर बाद मामला शांत होने की उम्मीद थी, लेकिन मोहित कहीं से लकड़ी काटने वाला दाव लेकर वापस आया और सीधे जोगेंद्र...