गोरखपुर, जून 7 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के पख्खनपुर में शुक्रवार की रात मुंडन कार्यक्रम में राहुल नामक युवक पर जानलेवा हमले के आरोपित सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, राहुल अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था उसी दौरान सन्नी बेलदार ने राहुल के गले पर पहसुल से हमला कर दिया गले पर चोट आते ही राहुल गिर गया और सन्नी भीड़ के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर कर फरार हो गया। राहुल को बांसगांव सीएचसी पर लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। राहुल की हालत में सुधार न होने पर परिवरीजन लखनऊ लेकर चले गए। राहुल की मां सुशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.