नोएडा, दिसम्बर 5 -- दनकौर, संवाददाता। अस्तौली गांव के युवक मनीष की हत्या के पांच दिन बाद भी उसका शव बरामद नहीं हो सका। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम ने खेरली नहर में शुक्रवार को तीसरे दिन भी शव की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मनीष 29 नवंबर को गायब हो गया था। वह कार लेकर अपने दोस्तों से मिलने गया था। उसके दोस्तों ने ही एक ट्यूबवेल पर गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को खेरली नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मनीष की हत्या करना स्वीकारा था। पुलिस मनीष के शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है। खेरली नहर में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को मनीष के शव की तलाश की गई। ग्रामीण और परिजन भी खेरली नहर की पटरियों और पानी में शव की तलाश कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक कामयाबी नहीं मिली। दन...