मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- बंदरा। अलग-अलग जगहों से हत्था थाने की पुलिस ने गुरुवार को दो हत्या मामले के नामजद पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महेशपुर में बीते वर्ष संदीप कुमार की पत्नी की लाश बरामद हुई थी। मायकेवाले ने दहेज को लेकर हत्या की एफआईआर कराई थी। मामले में आरोपित विनोद महतो और संगीता देवी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, महेशपुर में करीब छह माह पहले पेड़ में फंदे से लटकता पूसा थाना क्षेत्र के राजीव कुमार का शव बरामद हुआ था। इसमें मदन साह, राजेश कुमार, राजीव की पत्नी अंजनी कुमारी को उसके बच्चे के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.