आरा, मार्च 8 -- पीरो, संवाद सूत्र मारपीट के दौरान जख्मी युवक की इलाज के क्रम में पीएमसीएच में मौत हो जाने के बाद हत्या के चार आरोपियों के घरों पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। शनिवार को अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता की देखरेख में डुगडुगी पिटवायी गयी और इश्तेहार चिपका दिया गया। थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के अनुसार धानरोपनी के समय खेत जोतने को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। एक पक्ष का रॉकी सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसका इलाज पटना में चल रहा था। घटना के बाद से ही नामजद चार अभियुक्त फरार चल रहे हैं। गैरजमानती दो वारंटी गिरफ्तार शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैरजमानती दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें करनामेपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीडेरा गांव निवासी बहादुर यादव और शिव यादव शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.