बांदा, मई 3 -- बांदा। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र में खाईंपार मोहल्ला निवासी बीए फाइनल ईयर 24 वर्षीय हिना पुत्री ताहिर मोहम्मद की लाश गुरुवार को हरदौली स्थित आसरा कॉलोनी के कमरे से बरामद हुई थी। 28 अप्रैल से लापता थी। कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस को उसके फुफेरे भाई एमपी में जनपद छतरपुर के बारीगढ़ निवासी आरिफ पर वारदात अनजाम देने का शक है। 29 अप्रैल को छतरपुर में तमंचे के साथ पकड़ा जा चुका है। वहां की लवकुश नगर स्थित जेल में निरुद्ध है। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि रिमांड पर लेकर आरोपित से पूछताछ की जाएगी। सोमवार को इसके लिए वहां की अदालत में रिमांड प्रार्थना पत्र डाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.