वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। अधिवक्ता ने हत्या के केस में सुलह करने के लिए धमकी के मामले में कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। मिर्जामुराद के बरेहटा निवासी अधिवक्ता संजय मिश्र ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार से जुड़े हत्या और गोलीकांड का पुराना केस कोर्ट में विचाराधीन हैं, जिनमें वह गवाह हैं। आरोप लगाया कि हाल ही में अदालत में गवाही देने के बाद विपक्षी मुकदमे में सुलह कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। चंद्रभूषण मिश्र सहित 25-30 अज्ञात लोग चौकी पर धमकी देने पहुंचे और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों के चर्चित कफ सिरप कांड के आरोपी अमित सिंह टाटा और शुभम जायसवाल से संबंध हैं, जिससे वादी को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...