पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, रणजीत।हत्या के केस में आरोपित एक दारोगा ने डीएसपी रैंक तक का सफर तय किया। ट्रायल चलता रहा और दारोगा प्रमोशन का लाभ लेते रहे। सीबीआई की विशेष अदालत ने जब डीएसपी रैंक में प्रोन्नत पुलिस अधिकारी को सजा दी तो विभाग की आंख खुली की खुली रह गई है। मामला 26 साल पहले जिले के बीकोठी थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मुखलाल पासवान से जुड़ा है। अक्टूबर के महीने में पटना स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट ने दरभंगा में स्पेशल ब्रांच के डीएसपी के रूप में तैनात रहे पासवान को फर्जी एनकाउंटर के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिसके बाद पुलिस महकमा अब उन चेहरों को तलाशने में जुट गया है, जिन्होंने उनके केस को छिपाकर उन्हें प्रमोशन दिलाने में सहायता की है। पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच का जिम्मा पूर्णिया रेंज के डीआईजी को दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.