गाजीपुर, जनवरी 2 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर निवासी 48 वर्षीय महेन्द्र यादव की हत्या के कारणों और हत्यारों का सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। उधर पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव सहित गांव के प्रधान और अन्य लोगों ने घटना के शीघ्र राजफाश की मांग की है। बता दें कि बूढ़नपुर निवासी महेन्द्र यादव की बुधवार की रात ट्यूबवेल से घर आते समय धारदार हथियार का प्रहार करके नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के छोटे भाई जयप्रकाश यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों और ग्रामवासियों के मुताबिक महेन्द्र की किसी से ऐसी कोई अनबन नहीं थी, जिसके कारण उनकी हत्या की जाय। आखिर उनकी क्यों और किसने हत्या की यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। उधर पोस्टमार्टम के बा...