हरदोई, दिसम्बर 14 -- हरपालपुर। न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और हत्या के इरादे से फायरिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गांव के मदनपाल, निलेश तथा थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव निवासी अनूप कुमार, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने 14 अगस्त को उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। जिस मामले की शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की थी। उसी रंजिश को लेकर सभी आरोपितों ने 27 अगस्त की शाम 6 बजे उसके घर पर पुनः धाबा बोलकर उसे लाठी डंडों से काफी मारा-पीटा तथा अनूप ने हत्या के इरादे से तमंचे से फायर कर दिया था। जिससे वह बाल-बाल बच गया था। आरोपितों ने उसकी भाभी के साथ बदसलूकी करते हुए उसके सोने के कुंडल छीन लिए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.