रांची, जुलाई 17 -- रांची। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने हत्या के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे नीतन महली और सुशीला देवी को गुरुवार को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। दोनों पर मुरी के काशीडीह गांव निवासी संप्रुति देवी के छोटे लड़के की हत्या धारदार हथियार से कर देने का आरोप था। घटना 19 फरवरी 2022 की थी। मृतक की मां ने अज्ञात के खिलाफ सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान के क्रम में जांच अधिकारी सौरव कुमार शर्मा ने दोनों को संलिप्ता के आधार पर चार्जशीट दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण गवाह नहीं पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...