रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। हत्या के एक मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी सिंटू कुमार को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा, जिसके बाद सिंटू कुमार को बरी कर दिया गया। घटना 18 सितंबर 2021 की है। तुपुदाना बालश्रृंग निवासी सागर राम उस दिन करमा महोत्सव मनाने इंसलरी क्षेत्र गया था। रात करीब 9 बजे उसके पिता से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें सागर ने बताया कि वह हटिया में हैं। करीब 9:30 बजे, सागर के फोन से ही किसी व्यक्ति ने उसके पिता अशोक राम को सूचित किया कि सागर का एक्सीडेंट हो गया है और उसे जीवन दायिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पिता ने देखा कि सागर बेड पर मृत पड़ा था। इस मामले को लेकर मृतक के पिता ने सिंटू कुमार क...