रामपुर, सितम्बर 14 -- हत्या के आरोप में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दविश देकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी निवासी महिला प्रभा ने कंपाइन पर जाने के दबाव बनाते हुए अपने पति सत्यवीर की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाते हुए गांव निवासी जितेंद्र और अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में फरार चल रहे आरोपी अशोक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी जितेंद्र को भी शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नगर के बिलासपुर रोड स्थित राठौंडा चौराहे से दविश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.