नवादा, मार्च 19 -- नवादा, विधि संवाददाता हत्या के आरोप में दो लोगों को सश्रम आजीवन कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई गई। द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चन्द्र शर्मा ने मंगलवार को यह सजा नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव निवासी मोहन मांझी एवं कुरमा गांव निवासी मनोज मांझी को सुनाया। मामला नगर थाना कांड संख्या-704/2017 से जुड़ा है। घटना 18 सितम्बर 17 की बताई जाती है। अपर लोक अभियोजक मो. मिसवाह रसूल ने अदालत में अभियोजन का पक्ष रखा। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव निवासी जितेन्द्र कुमार अपने ट्रैक्टर के चालक मोहन मांझी से हिसाब मांगने तथा पूर्व में दिये गये कर्ज राशि को लेने कुरमा गांव गया था। तभी दोनों अभियुक्तों ने मिलकर जितेन्द्र कुमार की निर्मम हत्या कर शव को नदी में गाड़ दिया था। घटना की भर्त्सना करते हुए सिसवां गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.