अलीगढ़, दिसम्बर 5 -- n तीन साल पूर्व हुई विवाहिता की शादी n ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की करते थे मांग जट्टारी। कस्बा टप्पल बीती कल देर शाम को एक विवाहिता द्वारा घर के कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश मे आया था जिसकी सूचना पर देर शाम को थाना पुलिस ने मायके पक्ष के लोग टप्पल आ पहुंचे। बृजेश कुमार पुत्र रुप सिंह निवासी फौजी कालोनी असावटी पलवल थाना मुरकटी जिला पलवल हरियाणा थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र मे बताया कि उन्होंने अपनी बहन सोनम की शादी 4 नवंबर 2022 को टप्पल के मोहल्ला मठ मंदिर निवासी योगेश पुत्र देवेन्द्र के साथ अपनी पूरी सामर्थ्य के अनुसार संपन्न की थी। शादी के बाद से ही सोनम को दहेज में अतिरिक्त मांगें, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना सहनी पड़ रही थी। बृजेश ने बताया कि सास दयावती, ससुर देवेन्द्र उर्फ देवू, देवर भीमा, नन...