जहानाबाद, फरवरी 1 -- हुलासगंज, िनज संवाददाता। हुलासगंज थाना क्षेत्र में घटित हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त शत्रुघ्न जमादार, निवासी मंडई गांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर, मारपीट के अलग-अलग मामलों में जगुआ बिगहा गांव से इंद्रदेव यादव, विकास कुमार, राजू कुमार एवं रामप्रवेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...