सिमडेगा, जनवरी 5 -- बानो,प्रतिनिधि। महाबुआंग पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसडीपीओ बैजु उरांव ने सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गट्टीबांधू गांव में 03 जनवरी को राम कुंडलना उर्फ छैला राम का अपने पड़ोसी चामु कंडुलना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में छैला ने टांगी से चामु पर वार कर दिया था जिससे चामु गंभीर रूप से घायल हो गया था। एसडीपीओ ने बताया कि इलाज के क्रम में घायल चामु की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...