साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- राजमहल, प्रतिनिधि। हत्या के मामले में कथित आरोपी को घटना के एक महीने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे खर दिग्घी के उस्मान शेख को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध थाना में केस दर्ज था। बीते तीन सितंबर की रात संदिग्ध अवस्था में एक लड़की का फांसी के फंदे से लटकता शव पुलिस ने बरामद किया था। घटना को लेकर मृतका के भाई ने दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उसने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया था कि बीते तीन सितंबर की रात करीब 2:00 बजे उस्मान शेख उसकी नाबालिग बहन को घर से बहला फुसला कर ले गया था। बाद में रस्सी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.