बुलंदशहर, अगस्त 31 -- अलीगढ़ के थाना पिसावा पुलिस ने हत्या के आरोपी जहांगीराबाद के गांव खालोर निवासी प्रदीप उर्फ फौजी पुत्र दुर्गपाल सिंह के घर बीएनएस की धारा 84 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया है।थाना पिसावा पुलिस के साथ जहांगीराबाद पुलिस भी मौजूद रही। पिसावा के थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप उर्फ फौजी हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...