नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने हत्या के मामले में आरोपी मोहित की पांचवीं जमानत अर्जी निरस्त कर दी। आरोपी के खिलाफ नोएडा सेक्टर-39 थाने में मुकदमा दर्ज है। अभियोजन के अनुसार वादी राजेश कुमार ने 22 दिसंबर 2021 को मुकदमा दर्ज करवाया था। वादी के मुताबिक उसके भाई राम सिंह की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। राम सिंह का शव सेक्टर-104 क्षेत्र स्थित हाजीपुर गेट नंबर-2 के पास मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मोहित का नाम प्रकाश में आने का दावा किया था। आरोपी ने सह-आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी के वकील ने जमानत के लिए पांचवीं बार अर्जी लगाई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि जमानत अर्जी ...