लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, विधि संवाददाता। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या के आरोपी बीबीगंज निवासी सोनू कुमार एवं सौरभ की जमानत अर्जी सत्र अदालत ने खारिज कर दी। प्रेमिका ने ही घटना की सूचना युवक के पिता को दी थी। जमानत अर्जी का विरोध करते हुए एडीजीसी अरुण कुमार पांडे ने अदालत को बताया कि इस घटना की रिपोर्ट मृतक अली अब्बास के पिता आरिफ जमीर ने सहादतगंज थाने पर दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया है कि उसके बेटे अली अब्बास का मोहल्ले की युवती से पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कहा गया है कि घटना वाली रात को करीब 12 बजे हिमालय प्रजापति ने अली अब्बास को अपने घर बुलाया तथा हिमालय प्रजापति, सोनू कुमार एवं सौरभ ने लाठी डंडों से पीटा, ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...