नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने हत्या के एक मामले में आरोपी अवनीश नागर की जमानत याचिका खारिज कर दी। दनकौर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। अभियोजन के अनुसार वादी यूसुफ ने 25 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई मोहम्मद पशु व्यापारी था। 23 सितंबर को एक कॉल आने के बाद वह घर से बाइक से निकला और अपने साथ लगभग एक लाख रुपये भी लेकर गया था। वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 26 सितंबर को जंगल में मोहम्मद का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। शव के पास उसकी बाइक भी पड़ी मिली थी। पुराने विवाद के चलते आरोपी ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.