सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- सुलतानपुर। गनपत सहाय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य की हत्या में आरोपी और संत तुलसीदास उच्चतर माध्यिक विद्यालय की प्रबंधक के पति अनिल मिश्र ने बीते दिनों स्कूल परिसर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। गुरुवार को मरने से पूर्व अनिल मिश्र की तरफ से लिखे गए सुसाइट नोट की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हिंदुस्ताल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल सुसाइड नोट में अनिल ने बच्चों और पत्नी को अपनी हताशा के बारे में बताया, और लिखा कि वह निर्दोष थे। किसी की हत्या नहीं की। बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए काम की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दुनिया छोड़ रहा हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...