दरभंगा, दिसम्बर 8 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर पुलिस ने दो वारंटियों तथा हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर पकड़ा गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में दक्षिणी कसरौर गांव निवासी 45 वर्षीय प्रदीप चौपाल और पाली गांव निवासी 25 वर्षीय अल्ली शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रणविजय सिंह के पुत्र मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर हत्या का आरोप है। इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि कोर्ट ने इन तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद शनिवार की देर रात एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग गांवों से इन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद रविवार को उन्हें न्यायिक हिरा...