हाजीपुर, फरवरी 5 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बैकुंठपुर गांव में दहेज हत्या के आरोपित के घर पर पुलिस द्वारा इश्तिहार चिपकाया गया। थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा व केस आईओ संदीप मंडल ने दहेज हत्याकांड में आरोपित कांड संख्या-441/ 25 के नामजद अभियुक्त के घर पर डुगडुगी एवं बाजा बजाकर हत्याकांड के आरोपित अनीश कुमार के घर बैकुंठपुर स्थित निवास पर इश्तिहार चिपकाए गए। दहेज हत्याकांड में काजल कुमारी पति अनीश कुमार का दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। जिसमें काजल कुमारी की बहन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें तीन अभियुक्त नामजद बनाए गए थे। जिसमें अनीश कुमार पिता रंजीत पटेल, रंजीत पटेल पिता राम नरेश महतो एवं पुतुल देवी पति रंजीत पटेल शामिल हैं। सभी अभियुक्त फरार चल रहे हैं। बुधवार को थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा केस के आईओ संदीप मंडल, एए...