सहारनपुर, फरवरी 14 -- देवबंद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में हत्या के प्रयास के पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खेड़ी आसा गांव निवासी बनेक सिंह ने गांव के रोहित, ऋतिक, रणखंडी गांव निवासी राहुल और जनपद शामली के थानाभवन निवासी रवि के खिलाफ आरोप लगाया था कि चारों लोगों ने रंजिश के कारण उसके पुत्र विशाल के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी थी। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को चारों वांछित आरोपियों को नन्हेडा आसा गांव से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं, हत्या के प्रयास में वांछित सुकेश उर्फ सुक्का को...