सुपौल, मार्च 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ना सिर्फ हत्या की साजिश नाकाम हुई बल्कि हत्या की प्लानिंग कर रहे छह बदमाश भी दबोच लिए गए। इसका खुलासा एसपी शैशव यादव ने बुधवार देर शाम अपने वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता में की। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल सुमन यादव का गैंग हत्या की प्लानिंग कर रहा है। सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम सजग हुई। एसटीएफ और पुलिस की विशेष टीम ने त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में उस इलाके को चारों तरफ से घेर लिया जहां सुमन यादव सहित उसकी गिरोह के गुर्गे जुटे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद बदमाशों को पकड़ लिया गया। इसमें पहले त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमियाही का सुमन कुमार यादव, कड़हरवा का राहुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.