झांसी, मार्च 20 -- झांसी, संवाददाता जिला जेल में हत्या का दोष सिद्ध होने के बाद सजा काट रहे 68वर्षीय कैदी की बुधवार मौत हो गई। कैदी पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहा था। इलाज के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोंठ थाना क्षेत्र के भुजोंन निवासी कल्याण सिंह यादव पुत्र छक्की लाल यादव साल 1984 में हुई हत्या में धारा 302 का मुलजिम बनाया गया था। न्यायालय ने कल्याण को दोषी मानते हुए साल 2018 में सजा सुनाई। इसके बाद से कल्याण सिंह जेल में सजा काट रहा था। इस बीच उसकी हालत खराब होने लगी और वह बीमार रहने लगा। इसको लेकर जिला जेल प्रशासन ने कल्याण का इलाज करा रहा था। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दो दिन पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार कल्याण...