लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- गुरुवार को ढखेरवा खालसा और रकेहटी के बीच सड़क किनारे पड़े मिले युवक के शव का घरवालों ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस अफसरों ने घरवालों को समझाया। आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घरवाले अंतिम संस्कार को राजी हो गए। निघासन कोतवाली के सुक्खन पुरवा गांव निवासी छैलबिहारी के 18 वर्षीय बेटे विकास का शव गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रकेहटी जाने वाली रोड के किनारे पड़ा मिला था। घरवालों ने बताया कि वह बाइक से पड़ोसी गांव ढखेरवा खालसा में अपने नाना लेखराम के घर गया था। वहां से बाइक से वह रकेहटी जा रहा था। विकास की क्षतिग्रस्त बाइक भी वहीं पड़ी थी। घरवालों ने इसे हत्या बताया था। उनका कहना था कि गांव की एक लड़की से विकास के प्रेम-प्रसंग थे। जिसकी वजह से गांव के युवको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.