गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- मोदीनगर, संवाददाता। भोजपुर के कलछीना में व्यापारी के नाबालिग बेटे को हत्या की धमकी देकर दुकान से महीनों तक नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलछीना के रहने वाले सरफराज की गांव में ही परचून की दुकान है। बाजार जाने के दौरान दुकान को उनका नाबालिग बेटा संभालता है। सरफराज ने बताया कि बीते कुछ महीनों से दुकान में लगातार घाटा हो रहा था। घाटे के कारण सरफराज परेशान रहने लगे। कुछ दिन पूर्व वह घर जाते समय दुकान के गल्ले में छह हजार रुपये छोड़कर गए थे। दुकान पर उनका बेटा बैठा था। सरफराज लौटे तो गल्ले से नगदी गायब थी। उन्होंने बेटे से पूछा तो वह घबरा गया। सरफराज ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सात आरोपी गल्ले से नगदी निकालते दिखे। सरफराज ने बेटे को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.