गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में उधार दिए 12 लाख रुपये मांगने पर पिता-पुत्र तथा उनके परिजनों द्वारा हत्या की धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी मिलने पर पीड़ित ने एसीपी कविनगर से गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। सदरपुर गांव में रहने वाले प्रवीन कुमार का कहना है कि उपेंद्र सिरोही और उनके बेटे आशीष सिरोही ने उनसे 12 लाख रुपये उधार लिए थे। पिता-पुत्र ने यह रकम दो महीने में लौटाने का वादा किया था। साथ ही दोनों ने कहा था कि वह एयू बुल्डवेल कंपनी के निदेशक हैं और उनकी कंपनी का टर्न ओवर करोड़ों में है। प्रवीन कुमार का कहना है कि निर्धारित समयावधि बीतने के बाद उन्होंने पैसों का तगादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.