रांची, जुलाई 27 -- रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रामगढ़ निवासी अफ़ताब आलम की हत्या प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान और महासचिव डॉ. राजेश गुप्ता छोटू की टीम जांच के लिए जाएगी। टीम को 72 घंटे के भीतर स्थल निरीक्षण करना है। विभिन्न समुदायों से तथ्य जुटाने हैं। वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट देनी है। इसकी जानकारी कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.