कानपुर, जनवरी 9 -- बिधनू, संवाददाता। बिधनू कड़री चंपतपुर में मंगलवार शाम गांव के बाहर मिले युवक के शव को महाराजपुर श्मशान घाट में दफनाए जाने के बाद शुक्रवार को दोबारा निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों ने पहले ठंड से मौत का अनुमान लगाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। दूसरे दिन थाने पहुंचे पिता ने हत्या की आशंका जताकर शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई थी। कड़री चंपतपुर निवासी मजदूर योगेश चंद्र पासवान के इकलौते 21 वर्षीय बेटे श्रीचन्द्र का शव छह जनवरी की शाम गांव के बाहर बरगद के पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। बुधवार को महाराजपुर स्थित नजबगढ़ श्मशान घाट में शव दफना दिया गया था। गुरुवार शाम थाने पहुंचे पिता ने बताया कि अंतिम संस्कार के दौरान बेटे के सीने में गंभीर चोट के निशान दिखे थे। बिधनू इंस्पेक्टर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार ...