गोपालगंज, फरवरी 10 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर महिला हत्याकांड के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगवा गांव निवासी सोहेल आलम उर्फ साहिल अली के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोहेल आलम उर्फ साहिल अली 29 जनवरी को हुई एक विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...