जहानाबाद, फरवरी 6 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन व सामान्य कांडों में फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर जिले में छापामारी अभियान तेज किया गया है। इस अभियान के तहत ही पिछले चौबीस घंटे के भीतर 20 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें हत्या का प्रयास किए जाने के मामले के आरोपित शामिल हैं। दो लोगों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। शुक्रवार को एसपी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि नगर थाने की पुलिस ने शहर के मेन रोड के निवासी विक्रम कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। उनके विरूद्ध थाने में हत्या का प्रयास किए जाने का मामला दर्ज था। पुलिस तलाश कर रही थी जिन्हें पकड़ा गया। इसके अलावे काको थाने की पुलिस ने काको मुसहरी के महेंद्र मांझी और बीबीपुर के विजय मांझी और सत्येंद्र मांझी को पकड़ा। ऊक्त तीनों के विरुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.