जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- भट्ठी तोड़ बड़ी मात्रा में जावा महुआ किया नष्ट, अंग्रेजी शराब जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर छापेमारी की जा रही है। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने मंगलवार की देर रात तक गांवों से 15 आरोपितों की गिरफ्तारी की, जिसमे हत्या का प्रयास व मारपीट समेत अन्य मामले के आरोपित शामिल हैं। दो लोग शराब के मामले में पकड़े गए हैं। बुधवार को एसपी के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है घोसी थाने की पुलिस ने डहरपुर गांव में छापेमारी कर शिशुपाल कुमार ऊर्फ भालू नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया। शकूराबाद थाने की पुलिस ने कांड - वारंट व शराब के मामले में फौलादपुर से रामजी पंडित और सेसंवा गांव से पवन कुमार की गि...