मेरठ, फरवरी 22 -- रोहटा। गांव में एक दशक पूर्व महिला की हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी ने रिहा होते ही वादी को मुकदमे में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि रसूलपुर रोहटा गांव में एक दशक पूर्व कमल गोस्वामी की पत्नी घर के अन्दर आग से झुलसी हालात में मिली थी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालात में मेरठ अस्पतताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में गांव निवासी अमित पुत्र धर्मपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसको पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन एक हफ्ते पूर्व ही आरोपी अमित जेल से रिहा होकर गांव में आया हुआ है। चार दिन पूर्व आरोपी ने महिला के घर पर जाकर गाली गलौज करते हुए हत्या के मुकदमे को वापस लेने का दबाव ब...