रांची, नवम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के तोडांग निवासी सूरजु मुंडा हत्याकांड के आरोपी मंगल मुंडा को बुधवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी एसडीपीओ वरुण रजक ने दी। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर की रात मंगल मुंडा ने अपनी पत्नी के साथ युवक के अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से मारकर सूरजु मुंडा की हत्या कर दी थी। पूछताछ में आरोपी में हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...