पटना, सितम्बर 15 -- एसके पुरी पुलिस ने हत्या के फरार आरोपित को 12 वर्ष बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान बाढ़ के बेढ़ना निवासी मिंटू सिंह उर्फ गुड्डू सिंह उर्फ धीरज कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वर्ष 2013 में एसके पुरी थाना क्षेत्र के विष्णु इनक्लेव के लिफ्ट में राजीव कुमार सिंह की हत्या हुई थी। अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया था। इस हत्याकांड में मिंटू सिंह भी आरोपित है। थानेदार ने बताया कि घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने रविवार को बाढ़ से धर दबोचा। राजीव हत्याकांड के दो आरोपित अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...