छपरा, नवम्बर 14 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना पुलिस ने 2022 के हत्या कांड में नामजद और लंबे समय से फरार चल रही एक आरोपी महिला को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2022 में खड़रहीया गांव में कांड संख्या 287/22 के तहत एक युवक की हत्या हुई थी, जिसके बाद से महिला लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर थी। थानाध्यक्ष के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे भी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.