हत्या कर सेप्टिक टैंक में फेंके गए युवक का शव मिला
छपरा, मार्च 23 -- छपरा, हमारे संवाददाता। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तपेश्वर सिंह कॉलेज के समीप रामनगर स्थित एक अर्ध निर्मित मकान के सेप्टिक टैंक से 25 वर्षीय युवक का शवपुलिस ने रविवार को बरामद किया। युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। करीब 10 दिनों पूर्व इस घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जताई गई है। लाश से बदबू आ रही थी। ऐसी आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या कर टैंक में डाल दिया है। युवक जींस व शर्ट पहना हुआ है । घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार प्रभाकर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिली कि आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.