बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। चिकसौरा थाना क्षेत्र के सरदार बिगहा गांव में एक महिला दो दिनों से लापता है। गायब महिला टुनटुन राम की पत्नी ममता देवी है। महिला के पिता पटना जिला के पुनपुन थाना क्षेत्र के राजघाट गांव निवासी यदुनंदन राम ने हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एफआईआर के लिए थाना में लिखित आवेदन दिया है। पिता ने बताया कि बेटी गायब है। इसकी सूचना मिलते ही सरदार बिगहा गांव पहुंचे। दामाद व परिवार के अन्य सदस्य एक साल के बच्चे को लेकर फरार हो गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बेटी की हत्या की गयी। साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को गायब कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। लोगों से पूछताछ की गयी है। महिला को खोजने का प्रयास किया जा रहा ह...