कौशाम्बी, फरवरी 8 -- एक महिला की हत्या कर लाश सिराथू कस्बे में परसीपुर मोहल्ले के समीप रेलवे की डीएफसी लाइन पर फेंक दी गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया गया है। रेलवे कंट्रोल रूम की ओर से शनिवार की रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि सिराथू में परसीपुर मोहल्ले के बाहर डीएफसी लाइन पर लगभग 35 वर्षीय एक महिला का रक्त रंजित शव पड़ा है। खबर मिलते ही डीएसपी सिराथू भैया संतोष कुमार सैनी थाना व स्थानीय चौकी की फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पुलिस अफसरों के मुताबिक महिला की हत्या सिर कूंचकर या फिर रस्सी से गला घोंटकर की गई है। हत्या कहीं बाहर करने के बाद ट्रेन दुर्घटना साबित करने के लिए शव यहां लाकर फेंका गया। बहरहाल, मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज...