कौशाम्बी, मार्च 24 -- कोखराज थाना क्षेत्र के चकमाहपुर पांडेयमऊ गांव की महिला का शव हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था। मृतका के पिता ने शनिवार को ही दहेज हत्या के बाद शव छिपाने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त के बाद परिजनों का शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने दर्ज मुकदमे को दहेज हत्या में तरमीम कर दिया है। आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार हैं। सास की तलाश की जा रही है। पिपरी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी लवली की शादी चकमाहपुर पांडेयमऊ निवासी राहुल पुत्र सुभाष से 18 फरवरी 2022 को की थी। आरोप है कि शादी के छह महीने बाद ही पति दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। 11 सितम्बर 2022 को उसने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसी दिन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.