बगहा, अप्रैल 27 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी के मच्छरगांवा में एक महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नीयत से शव जला कर नदी में बहा दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। मृत महिला की पहचान नगर पंचायत मच्छरगांवा वार्ड-3 निवासी किशन यादव की पत्नी गुंजा देवी के रूप में हुई है। उसकी मां बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरगांहा मिर्जा टोला गांव निवासी माधुरी देवी ने थाने एक आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बतायी है कि उसने अपनी पुत्री गुंजा देवी की शादी पिछले वर्ष जून में मच्छरगांवा गांव वार्ड संख्या तीन निवासी फिरंगी यादव के पुत्र किशन यादव से की थी। उसकी पुत्री ससुराल में खुशी पूर्वक रह रही थी। इधर दस दिन पूर्व दामाद किशन यादव फोन कर बताया कि उसकी पुत्री घर से निकल कर कहीं चली गई है। हमलोग उसकी खोजबीन कर रहे हैं। इधर 24 अप्रैल को हमलोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.